Bank Holiday 2022: देश भर में समय-समय पर कई तरह की छुट्टियां रहती हैं। अलग-अलग विभागों और क्षेत्रों के हिसाब से भी छुट्टियां होती हैं, जिसके कारण कई बार कई तरह के काम रूक जाते हैं या इनमें समय लगता है। लेकिन त्योहारों की वजह से या अन्य कारणों की वजह से कई बार लंबी छुट्टियां भी पड़ जाती है। जैसे- बैंक की छुट्टियां। दरअसल, हर महीने बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी होती है, जिसमें पता चलता है कि महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। इन छुट्टियों की जानकारी अगर आम आदमी को पहले मिल जाए, तो इससे वो अपने काम पहले निपटा लेता है। तो चलिए इस बार आपको बताते हैं कि जुलाई 2022 महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...