Bank Complaint Portal: भारत में बैंकिंग सेवाएं हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं, लेकिन कई बार ग्राहकों को बैंक से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अकाउंट से पैसे कट जाना, गलत चार्ज लगना, लोन या क्रेडिट कार्ड से जुड़ी दिक्कतें, ऑनलाइन फ्रॉड या फिर बैंक कर्मचारियों की लापरवाही.......ऐसी कई शिकायतें होती हैं, जिन पर बैंक समय पर ध्यान नहीं देता।
सबसे अजीब बात ये होती है कि अपनी दिक्कतों की सुनवाई के लिए लोगों को बार-बार बैंक के चक्कर काटने पड़ते हैं। लोगों की ये शिकायत भी होती है कि कईयों बार बैंक के चक्कर काटने के बावजूद उनकी बातों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत सामने आ रही है तो परेशान न हों।
दरअसल, भारतीय कानून और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्राहकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए शिकायत दर्ज कराने की एक स्पष्ट व्यवस्था बनाई है। सही प्लेटफॉर्म पर सही तरीके से शिकायत करने पर आपकी समस्या का समाधान तय समय में किया जाता है। यहां इस लेख में आज हम आपको बताएंगे कि भारत में बैंक आपकी बात न सुने तो आप कहां और कैसे शिकायत कर सकते हैं।