फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking Alert: इन चार गलतियों से खाली हो सकता है बैंक खाता, जान लें कहीं आप तो नहीं कर रहे

Tue, 20 Dec 2022 04:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन गलतियों से फ्रॉड हो सकता है? - फोटो : pixabay
Bank Account Safety Tips: आपको अगर किसी से बात करनी है या किसी जगह के बारे में जानकारी लेनी है आदि। ये काम आप घर बैठे ही अपने मोबाइल से मिनटों में कर सकते हैं। मतलब एक क्लिक में लगभग सबकुछ हो जाता है। यहां तक कि अब बैंक से जुड़े ज्यादातर काम भी घर बैठे ही हो जाते हैं। किसी को पैसे भेजने हों, किसी से पैसे रिसीव करने हों, बैंक खाता खुलवाना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो और लोन लेने जैसे काम के लिए अब आपको बैंक नहीं जाना पड़ता। पर क्या आप ये जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी गलती आपको भारी चपत लगवा सकती है? जी हां, बिल्कुल ऐसा हो सकता है क्योंकि जालसाज कई तरीकों से आपको चपत लगाने का काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी गलतियां हैं जिनसे आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन गलतियों से फ्रॉड हो सकता है? - फोटो : iStock
ये हैं वो गलतियां:-

नंबर 1
  • जब भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन या खरीदारी करने के लिए आप जाते हैं, तो आपसे पूछा जाता है कि आप अपने पासवर्ड का इस्तेमाल करना चाहते हैं या फिर ओटीपी का। यहां पर ज्यादातर लोग पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा कभी न करें। हमेशा ही ओटीपी वाले विकल्प को चुनें। ये हर पेमेंट के समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आता है और हर बार नया आता है।
विज्ञापन

3 of 5
किन गलतियों से फ्रॉड हो सकता है? - फोटो : Istock
नंबर 2
  • लोग जब भी किसी वेबसाइट या एप से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो वहां अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे- डेबिट-क्रेडिट कार्ड नंबर, यूपीआई आईडी आदि सेव कर देते हैं। ऐसा कभी न करें, वरना आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं।

4 of 5
किन गलतियों से फ्रॉड हो सकता है? - फोटो : Istock
नंबर 3
  • कई लोग अपनी नेट बैंकिंग को किसी भी सिस्टम, जैसे-दफ्तर या साइबर कैफे आदि में लॉगिन कर लेते हैं। इसके अलावा लोग शॉपिंग भी दफ्तर के लैपटॉप या कंप्यूटर से कर लेते हैं। पर ऐसा कभी न करें, क्योंकि जब यहां पर आप ये काम करते हैं तो अपनी बैंकिंग जानकारी दर्ज करते हैं। ऐसे में सिस्टम हैक होने पर जालसाज आपका बैंक खाता भी खाली कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन गलतियों से फ्रॉड हो सकता है? - फोटो : istock
नंबर 4
  • जालसाज लोगों को लोन देने, केवाईसी करवाने या किसी लॉटरी के नाम पर कॉल करके अच्छा खास लालच देते हैं, जिसमें कई लोग फंस जाते हैं और फिर ठीक वैसा करने लगते हैं जैसा जालसाज करने को कहते हैं। ये लोग आपसे आपकी बैंकिंग जानकारी और औटीपी लेते हैं। ध्यान रखें कि कभी किसी को ये चीजें न शेयर करें। वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें