फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Account Safety Tips: अगर बचना चाहते हैं बैंकिंग फ्रॉड से, तो भूलकर भी न करें ये चार गलतियां

Thu, 27 Jan 2022 02:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बैंकिंग फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
आज के समय में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं और हमारे लगभग सभी काम बेहद जल्दी हो जाते हैं। वहीं, ज्यादातर चीजें हमारे मोबाइल पर ही आ गई है। मतलब एक क्लिक में लगभग सबकुछ हो जाता है। वहीं, बात अगर बैंकिंग क्षेत्र की करें, तो यहां भी ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। नेट बैंकिंग, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड जैसी कई तरह की अन्य सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन जैसे-जैसे बैंकिंग क्षेत्र में सुविधाएं मिलने लगी हैं, वैसे-वैसे फ्रॉड का खतरा भी काफी बढ़ा है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने बैंक खाते की सुरक्षा करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि हम बैंकिंग फ्रॉड से बचे रहे सकें। तो चलिए हम आपको कुछ बातें बताते हैं जिन्हें ध्यान रखकर आप फ्रॉड होने से खुद को बचा सकते हैं, ताकि आपको आर्थिक रूप से कोई नुकसान न हो। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
बैंकिंग फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : iStock
एटीएम कार्ड की जानकारी न दें
  • कभी भी किसी को भी अपने एटीएम कार्ड की जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। कार्ड नंबर, सीवीवी, एटीएम पिन और मोबाइल पर आए वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी को भूलकर भी किसी के साथ साझा न करें।
विज्ञापन

3 of 5
बैंकिंग फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
फ्रॉड कॉल से सावधान रहें
  • कई बार हमारे पास फ्रॉड कॉल आती हैं। दरअसल, ये लोग बैंक के अधिकारी बनकर कॉल करते हैं और फिर आपसे आपके डेबिट कार्ड की जानकारी जैसे- पिन नंबर, ओटीपी और सीवीवी जैसी जानकारी मांगते हैं। लेकिन आपको उन्हें ये कभी भी शेयर नहीं करनी है क्योंकि बैंक के अधिकारी कभी भी आपसे ये जानकारी नहीं मांगते हैं।

4 of 5
बैंकिंग फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
नेट बैंकिंग किसी भी सिस्टम पर लॉगिन न करें
  • कई लोग अपनी नेट बैंकिंग को अपने दफ्तर, किसी साइबर कैफे या किसी अन्य जगह पर लगे सिस्टम में ही लॉगिन कर लेते हैं। जबकि ऐसा करना सुरक्षित नहीं माना जाता। इसलिए कभी भी नेट बैंकिंग को अपने मोबाइल या अपने खुद के कंप्यूटर में ही लॉगिन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंकिंग फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : iStock
एटीएम मशीन पर सावधान रहें
  • एटीएम मशीन पर लोग पैसे निकालते समय सावधानी नहीं बरतते हैं। ध्यान दें कि कहीं आपको पिन डालते हुए कोई देख तो नहीं रहा है, कहीं कार्ड लगाने वाली जगह पर क्लोनिंग तो नहीं की गई है। कीपैड ठीक से काम कर रहे हैं आदि। इन सब बातों का जरूर ध्यान रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें