फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर काम की: अकाउंट में मोबाइल नंबर अपडेट करना है बहुत आसान, बिना बैंक गए हो जाएगा काम, यह है तरीका

Wed, 25 Oct 2023 04:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बैंक खाते में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : istock
Change Mobile Number With Your Bank Account: अगर देखा जाए तो आजकल लगभग हर किसी का बैंक खाता है। किसी का सैलरी अकाउंट, किसी का पर्सनल सेविंग अकाउंट, तो किसी का जन धन खाता आदि। दरअसल, सरकार द्वारा कई तरह की सब्सिडी, योजनाओं का लाभ, कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को सैलरी, किसी से पैसे मंगवाने के लिए आदि बैंक खाते की जरूरत होती है। वहीं, आपके खाते से पैसे डेबिट होते समय और और क्रेडिट होते समय आपको मैसेज जरूर प्राप्त होगा। वहीं, अगर किसी कारण आप अपने बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर को बदलवाना चाहते हैं, तो ये काम आप बिना बैंक जाए भी कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आगे आप इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बैंक खाते में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : istock
  • दरअसल, अगर किसी कारण आप अपने बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर को बदलवाना चाहते हैं, तो आप ये काम एटीएम से कर सकते हैं, क्योंकि कई बैंक इसकी सुविधा अपने ग्राहकों को देते हैं। ऐसे में आपको बैंक नहीं बल्कि अपने बैंक के नजदीकी एटीएम में जाना होता है और फिर आप ये काम मिनटों में कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक खाते में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : istock
नंबर बदलवाने का ये रहा तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप अपने बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर को बदलवाना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं क्योंकि कई बैंक अपने ग्राहकों को खुद से मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा देते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी एटीएम में जाना है। बस ध्यान रहे कि ये आपके बैंक का ही एटीएम हो

4 of 5
बैंक खाते में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • एटीएम मशीन में आपको अपना डेबिट कार्ड लगाना है और अपना पासवर्ड डाल 'मोर ऑप्शन' पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां मोबाइल नबर अपडेट का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक खाते में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करवाएं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको यहां पर अपना 10 अंकों का वो मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं
  • इसके बाद एक बार फिर से अपना मोबाइल नंबर भरें
  • ऐसा करते ही कुछ समय बाद आपके बैंक खाते से नया मोबाइल नंबर लिंक हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें