फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Account Closing Tips: बंद करवा रहे हैं बैंक खाता तो ध्यान रखें ये चार बातें, वरना हो सकता है नुकसान

Wed, 07 Jun 2023 01:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बैंक खाता बंद करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
Bank Account Closing Tips: अगर आप शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नजर दौड़ाएंगे, तो आपको नजर आएगा कि लगभग हर किसी का अपना बैंक खाता है। इसमें लोग अपनी मेहनत की कमाई को रखते हैं। बैंक खाता खुलवाने के अपने कई फायदे भी हैं, क्योंकि यहां खाता खुलवाने से आपको एटीएम मिलता है जिससे आप जब चाहें तब पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा पेमेंट करने के लिए चेकबुक और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं आपको मिलती हैं आदि। दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं जिनके एक से ज्यादा बैंक खाते हैं, जिन्हें वो जरूरत न होने पर बंद करवा देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने किसी बैंक खाते को बंद करवा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए। वरना आपको नुकसान तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं बैंक खाता बंद करवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
बैंक खाता बंद करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
एक साल से पहले न करवाएं बंद
  • अगर आपने कोई बैंक खाता खुलवाया है और आप इसे किन्हीं कारणों से तुरंत बंद करवाने की सोच रहे हैं, तो ऐसा करने से बचें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको क्लोजिंग चार्ज देना पड़ सकता है। इसलिए आप चाहें तो खाते को एक साल बाद बंद करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक खाता बंद करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
  • हालांकि, अगर आप अपने खाते को बंद करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए बैंक आपको खाता खोलने से लेकर 14 दिन का समय देती है। अगर आप इस अवधि के अंदर अपना बैंक खाता बंद करवाते हैं, तो आपको कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है।

4 of 5
बैंक खाता बंद करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
  • वहीं, ये भी जान लीजिए कि अगर आप अपना कोई बैंक खाता बंद करवा रहे हैं और उस खाते में 20 हजार रुपये से ज्यादा पैसे जमा हैं। तो ऐसी स्थिति में खातधारक को सिर्फ 20 हजार रुपये ही नकद मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक खाता बंद करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
  • बैंक खाताधारक के अकाउंट में बचे बाकी पैसे को उसके दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करता है। इसके लिए बैंक आपसे आपके दूसरे बैंक अकाउंट की जानकारी लेता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें