फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Account: बैंक खाते में अधिकतम कितना बैलेंस रख सकते हैं? जानें नियम

Mon, 10 Aug 2026 12:55 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RBI Savings Account Guidelines: कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि बैंक के सेविंग अकाउंट में अधिकतम कितना पैसा रख सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आप सेविंग अकाउंट की अधिकतम सीमा कितनी होती है।
विज्ञापन
1 of 5
बैंक खाते में अधिकतम बैलेंस कितना रखें - फोटो : AI
Bank Account Maximum Balance Limit: आज के समय में लगभग हर व्यक्ति का बैंक में खाता होता है, जिसमें वह अपनी कमाई और बचत के पैसे सुरक्षित रखता है। कई बार लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या बैंक खाते में पैसे रखने की कोई अधिकतम सीमा होती है, या हम जितना चाहें उतना पैसा बैंक में जमा कर सकते हैं। सरकार और बैंकिंग नियमों के अनुसार इस बारे में स्पष्ट प्रावधान बनाए गए हैं।

आइए इस लेख में जानते हैं कि आप बैंक खाते में अधिकतम कितना बैलेंस रखा जा सकते हैं और इसके क्या नियम हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बचत खाते में बैलेंस की कोई अधिकतम सीमा नहीं - फोटो : Adobe Stock
बचत खाते में बैलेंस की कोई अधिकतम सीमा नहीं
  • भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार सामान्य बचत खाते में पैसे रखने की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है।
  • इसका मतलब है कि आप अपने बैंक खाते में अपनी इच्छा और जरूरत के अनुसार जितना चाहें उतना पैसा सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आय और टैक्स स्रोतों की पारदर्शिता जरूरी - फोटो : Adobe Stock
आय और टैक्स स्रोतों की पारदर्शिता जरूरी
  • भले ही बैंक खाते में पैसे रखने की कोई लिमिट न हो, लेकिन आपके खाते में आने वाला हर एक रुपया पूरी तरह कानूनी और टैक्स के दायरे में होना चाहिए।
  • इस बात ध्यान रखें कि अगर आपके खाते में अचानक बहुत बड़ा अमाउंट आता है, तो इनकम टैक्स विभाग आपसे उसकी कमाई का स्रोत पूछ सकता है।

4 of 5
विभिन्न खातों के हिसाब से अलग नियम - फोटो : Adobe Stock
विभिन्न खातों के हिसाब से अलग नियम
  • सामान्य सेविंग अकाउंट के अलावा कुछ विशेष प्रकार के खाते होते हैं, जैसे कि बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBDA) या छोटे बैंक खाते।
  • इन विशेष खातों में कुछ खास सीमाएं और नियम लागू हो सकते हैं, जिनकी जानकारी बैंक से लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्यादा रकम होने पर एफडी या निवेश का विकल्प - फोटो : Adobe Stock
ज्यादा रकम होने पर एफडी या निवेश का विकल्प
  • अगर आपके बैंक खाते में बहुत अधिक मात्रा में नकदी रखी है, तो उस पर बहुत कम ब्याज मिलता है।
  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपके पास अधिक पैसा है तो सेविंग अकाउंट में रखने से अच्छा है कि आप उस पैसे को फिक्स्ड डिपॉजिट या सुरक्षित जगह पर निवेश कर सकते हैं ताकि आपको बेहतर रिटर्न मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें