फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: ज्यादा दिन खड़ी गाड़ी की ये चार चीजें जरूर कर लें चेक, वरना रास्ते में हो सकती है दिक्कत

Fri, 11 Nov 2022 09:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ज्यादा दिन खड़ी गाड़ी को चलाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
Tips for vehicle: आज के समय में हर कोई हर जगह पर जल्दी पहुंचना चाहता है, जिसके लिए वो अपना वाहन खरीदता है। बस अंतर ये है कि कोई दोपहिया तो कोई चार पहिया वाहन लेता है। इससे कम समय में सफर तो पूरा होता ही है, साथ ही किसी तरह की कोई दिक्कत भी नहीं रहती है। लेकिन दिक्कत तब आती है जब हम अपनी गाड़ी को ज्यादा दिन तक खड़ी कर जाते हैं। जैसे- अगर लोग अपने घर चले जाते हैं या किसी काम से घर से कुछ समय के लिए दूर जाते हैं आदि। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप अपनी खड़ी गाड़ी में कुछ चीजों को चेक कर लें, क्योंकि अगर आप इन चीजों को बिना देखें गाड़ी को चलाएंगे तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ज्यादा दिन खड़ी गाड़ी को चलाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Istock
इन चार चीजों को जरूर चेक कर लें:-

नंबर 1
  • आप अगर अपनी गाड़ी को काफी समय के लिए खड़े करके गए हैं, तो आपको ध्यान देना है कि कभी भी गाड़ी में पहले से मौजूद पेट्रोल से गाड़ी न चलाएं क्योंकि आपकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए पेट्रोल पंप जाकर इसमें नया तेल भरवाएं और तभी गाड़ी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

3 of 5
ज्यादा दिन खड़ी गाड़ी को चलाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
नंबर 2
  • जब गाड़ी काफी समय से खड़ी होती है, तो इसमें आपको इंजन ऑयल जरूर चेक करना चाहिए। दरअसल, इस दौरान आपका तेल सूखेगा तो नहीं और न ही खत्म होगा, लेकिन खड़ी गाड़ी में ये इंजन ऑयल काला जरूर पड़ जाएगा और ऐसे में ये गाड़ी के लिए सही नहीं है। इसलिए इसे तुरंत बदलवा लें।

4 of 5
ज्यादा दिन खड़ी गाड़ी को चलाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आपके पास बाइक या फिर स्कूटी है, तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप उसकी बैटरी को जरूर चेक करें। कई दिनों से गाड़ी न चलने के कारण कई बार बैटरी डाउन भी हो जाती है। इसलिए इसका ध्यान जरूर रखें और किसी मैकेनिक को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्यादा दिन खड़ी गाड़ी को चलाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
नंबर 4
  • वहीं, खड़ी गाड़ी में एक और चीज चेक करना जरूरी है वो है टायर की हवा, क्योंकि खड़ी रहने के कारण टायर्स की हवा निकल जाती है। इसलिए इसे भरवा लें। वहीं ब्रेक सिस्टम को भी चेक करें और खासतौर पर बाइक वाले डिश ब्रेक का ऑयल जरूर चेक करें, क्योंकि कई मामलों में ये भी सूख जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें