फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Yojana: आयुष्मान कार्ड योजना में ट्रांसजेंडर को मिलेंगे क्या फायदे? आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ

Thu, 08 Sep 2022 12:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रांसजेंडर को आयुष्मान योजना में क्या लाभ मिलेंगे - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: लगभग हर कोई चाहता है कि वो स्वस्थ रहे, उसे किसी तरह की कोई बीमारी न घेरे और उसे बार-बार अस्पताल न जाना पड़े आदि। हम सब ये जानते हैं कि अगर आप किसी बीमारी का इलाज कराने अस्पताल जाते हैं, तो फिर इसमें अच्छे खासे पैसे खर्च होते हैं। लेकिन हर कोई अपने इलाज का खर्च उठा पाए, ये जरूरी नहीं और इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को आती है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना को शुरू किया, जिसके अंतर्गत पात्र लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। वहीं, पिछले दिनों इस योजना में कुछ बदलाव किए गए, जिसमें एक ट्रांसजेंडर से जुड़ा है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रांसजेंडर को आयुष्मान योजना में क्या लाभ मिलेंगे - फोटो : Amar Ujala
नाम बदला
  • आयुष्मान भारत योजना का नाम बदलकर अब 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि अब केंद्र के अलावा राज्य सरकारें भी इसमें सहयोग करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रांसजेंडर को आयुष्मान योजना में क्या लाभ मिलेंगे - फोटो : Istock
योजना के लाभार्थियों को मिलता है ये लाभ
  • जो लोग इस आयुष्मान कार्ड योजना के लाभार्थी हैं, वो लोग 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। आपको अपना आयुष्मान कार्ड लेकर सूची में दिए हुए अस्पतालों में जाना होता है, और फिर आप 5 लाख रुपये तक अपना इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं।

4 of 5
ट्रांसजेंडर को आयुष्मान योजना में क्या लाभ मिलेंगे - फोटो : Twitter
ट्रांसजेंडर को ये लाभ
  • वहीं, अब आयुष्मान योजना का लाभ ट्रांसजेंडर भी ले सकेंगे। इस वर्ग को शामिल करके सरकार ने इन लोगों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। ऐसे में अब ट्रांसजेंडर भी बाकी कार्डधारकों की तरह ही लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रांसजेंडर को आयुष्मान योजना में क्या लाभ मिलेंगे - फोटो : Istock
  • दरअसल, गृह मंत्रालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय के बीच इसको लेकर करार हुआ है। इसमें ट्रांसजेंडर को 5 लाख रुपये का कवर दिया जाएगा, जिसमें ये लोग 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें