देश में केंद्र और राज्य सरकारें वरिष्ठ नागरिकों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई शानदार स्कीम का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत राजधानी में आयुष्मान वय वंदना योजना की शुरुआत कर दी है। इस स्कीम के अंतर्गत राजधानी में 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक अपना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। आयुष्मान वय वंदना एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। खास बात यह है कि यह इंश्योरेंस कवर कैशलेस है। इस योजना को दिल्ली सरकार द्वारा शुरू कर दिया गया है। इस स्कीम के अंतर्गत आने वाले खर्च को केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर उठाएगी।