Ayushman Card Claim: आप भी देश में चल रही किसी न किसी योजना का लाभ तो ले ही रहे होंगे। इन योजनाओं में आवास, राशन, पेंशन, शिक्षा, बीमा, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता और स्वास्थ्य जैसी कई तरह की योजनाएं शमिल हैं। बात अगर स्वास्थ्य की करें, तो इसके लिए देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार ने शुरु की, जिसका नाम आयुष्मान भारत योजना था। पर अब इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया। इस योजना में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं और फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत के समय इस कार्ड का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं? अगर नहीं, तो चलिए बिना देर किए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...