Ayushman Card Eligibility: शहर हो या फिर ग्रामीण इलाके, दोनों ही जगहों पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। बस अंतर ये है कि इनमें से कुछ राज्य सरकारें चलाती हैं, तो कुछ योजनाओं का संचालन केंद्र सरकार करती है। इनमें पेंशन, बीमा, राशन, आवास, रोजगार, बेरोजगारी भत्ते आदि योजनाएं शामिल हैं। ठीक ऐसे ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो पहले अपनी पात्रता चेक कर लें। तो चलिए जानते हैं पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...