फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या है आयुष्मान योजना और क्या हैं लाभ? यहां जानें पात्रता से लेकर आवेदन के तरीके तक सबकुछ

Wed, 25 Jan 2023 01:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या तरीका है? - फोटो : istock
Ayushman Card: राज्य सरकारें ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं के अंतर्गत कई तरह के लाभ शहरों में रहने वाले लोगों और गांवों में रहने वाले लोगों को दिए जाते हैं। जैसे- मुफ्त व सस्ता राशन, घर बनाने के लिए आर्थिक मदद, बेरोजगारी भत्ता, अलग-अलग तरह की पेंशन और बीमा जैसी कई योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और लोगों तक आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान कार्ड योजना, जिसके बारे में आपने जरूर सुना होगा। तो चलिए बिना देर किए इस योजना के बारे में और इसमें मिलने वाले लाभ के अलावा कई अन्य बातें जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या तरीका है? - फोटो : Istock
क्या है योजना?
  • दरअसल, इस आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त में करवा सकता है। मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या तरीका है? - फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

स्टेप 1
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करनी है, तो पहले आपको पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना होगा
  • अब यहां पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी दर्ज कर दें

4 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या तरीका है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब ओटीपी वाले बटन पर क्लिक कर दें और फिर मोबाइल पर आए ओटीपी को यहां भरें
  • इसके बाद पहले अपना प्रांत और फिर जिले पर क्लिक करें
  • फिर अपना नाम और पिता के नाम जैसी बाकी जानकारियां यहां भरें
  • ऐसा करने के बाद आप अपनी पात्रता जान सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या तरीका है? - फोटो : istock
ऐसे आवेदन कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए:-

स्टेप 1
  • अब अगर आप पात्र हैं तो आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाएं
  • यहां पर संबंधित अधिकारी को अपने दस्तावेज (राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र समेत एक एक्टिव मोबाइल नंबर) दें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या तरीका है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपकी पात्रता और दस्तावेजों की जांच होगी और सबकुछ सही होने पर 10 से 15 दिनों के अंदर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें