Ayushman Card Apply Process In Hindi: केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार हो, ये दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं उन्हें मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।
दरअसल, इस योजना के तहत पात्र लोगों के सबसे पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इस आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपको इस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के बाद क्या लाभ मिलता है और आप इस आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आवेदन की प्रक्रिया के बारे में आप जान सकते हैं...