Apply For Ayushman Card: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका संचालन सरकार करती है। सरकार इन लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, ताकि हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके। इसके लिए इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी अच्छा अमाउंट खर्च किया जाता है। अब जैसे 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' को ही देखिए। इसमें लाभार्थियों को मुफ्त में इलाज की सुविधा दी जाती है। बशर्ते आप योजना के लिए पात्र हों। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं, तो आप यहां आवेदन का तरीका जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...