Ayushman Card Yearly Limit Rule In Hindi: हमारे देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं जो असल में लोगों के लिए मददगार साबित हो रही हैं। इनमें किसी योजना के जरिए लोगों को आर्थिक मदद दी जाती है तो किसी योजना में सब्सिडी जैसे दूसरी चीजें। जैसे, घर बनाकर देना, मुफ्त राशन देना आदि। इन योजनाओं से जुड़े भी करोड़ों की संख्या में लोग हैं और अगर आप भी इन योजनाओं के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
इसी क्रम में एक योजना आयुष्मान भारत योजना जिसके जरिए पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इसमें पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिनसे लाभार्थियों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इस कार्ड की एक लिमिट होती है क्या उस लिमिट को एक बार खत्म कर सकते हैं? आखिर इसको लेकर नियम क्या कहता है? चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...