Ayushman Card Claim Process: सरकार जितनी भी योजना चलाती हैं उनका लाभ सीधे तौर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयास भी करती है। हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें घर बनाने के लिए मदद, राशन कार्ड योजना, बीमा योजना और आर्थिक मदद देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। इनके अलावा लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। वहीं, अगर आप पहले से आयुष्मान कार्डधारक हैं, तो आप अपने इस कार्ड के जरिए मुफ्त में इलाज यानी अस्पताल में भर्ती होने पर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...