Ayushman Card Free Treatment: सरकार ने मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चला रखी है। इसमें एक तरफ राज्य सरकारों ने कई योजनाएं चलाई हैं, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने भी कई तरह की योजनाएं चला रखी हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। एक ऐसी ही योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना।
इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इसके लिए योजना से जुड़ने वाले लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसी कार्ड से मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है। इस कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन अगर साल भर से पहले ये लिमिट खत्म हो जाती है तो फिर कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? चलिए जानते हैं इसका नियम क्या कहता है...