फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं? ऐसे करें चेक

Thu, 05 Nov 2026 12:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Ayushman Card: केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई
  • आयुष्मान कार्ड से आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala AI
Ayushman Card: बीमार पड़ने पर कई बीमारियों का इलाज कराना तो गरीब आदमी के बस से बाहर नजर आता है। डॉक्टर की फीस, अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, टेस्ट और दवाओं पर भी काफी पैसे लग जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना की शुरुआत की।

ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। तो चलिए जानते हैं आप अपनी पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : AI Generated
आयुष्मान कार्ड की पात्रता कैसे चेक करें?

पहला स्टेप
  • आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होता है
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको कई विकल्प दिखेंगे
  • आपको इनमें से 'Am I Eligible वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • फिर आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
  • अब आपको इस ओटीपी को यहां दर्ज कर देना है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे
  • जहां पहले विकल्प में आपको अपना राज्य चुनना है
  • जबकि दूसरे विकल्प में आपको अपना राशन कार्ड नंबर और 10 अंकों का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : AI Generated
चौथा स्टेप
  • इसके बाद आपको सर्च पर क्लिक करना है
  • फिर आप देखेंगे कि आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा कि आप पात्र हैं या नहीं
  • अगर आप पात्र हैं तो आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें