फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card Eligibility: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं? एक क्लिक में यहां जानें

Mon, 06 Feb 2023 12:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले कैसे पात्रता चेक करें? - फोटो : istock
Eligibility Of Ayushman Card: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही कई ऐसी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं जो असल में काफी लाभकारी योजनाएं हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक मदद करने से लेकर कई जरूरतों को पूरा करने जैसी चीजें की जाती हैं। जैसे- आप आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। हालांकि, अब इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। योजना के अंतर्गत मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी पात्रता चेक कर लें ताकि आप जान पाएं कि आपको लाभ मिल पाएगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे घर बैठे ही अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले कैसे पात्रता चेक करें? - फोटो : Istock
  • दरअसल, पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जानें उससे पहले अगर इस आयुष्मान योजना में मिलने वाले लाभ की करें, तो इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले कैसे पात्रता चेक करें? - फोटो : istock
अब जानें पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में:-

स्टेप 1
  • आयु्ष्मान योजना में मिलने वाले लाभ के बाद अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले अपनी पात्रता चेक कर लें
  • ऐसे में आपको पहले पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है

4 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले कैसे पात्रता चेक करें? - फोटो : Istock
स्टेप 2
  • फिर आपको यहां पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरना है और इसके बाद स्क्रीन पर दिए हुआ कैप्चा कोड को दर्ज कर दें
  • अब सामने नजर आ रहे गेट ओटीपी वाले बटन पर क्लिक करें
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले कैसे पात्रता चेक करें? - फोटो : istock
स्टेप 3

इसके बाद दर्ज किए हुए मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
इस ओटीपी को यहां दर्ज कर दें और फिर अपने प्रांत और जिले पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले कैसे पात्रता चेक करें? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपको अपना नाम, पिता के नाम जैसी बाकी जानकारियां यहां भरनी है
  • ऐसा करने के बाद आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें