फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: 70 साल से अधिक है उम्र तो ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, मिलता है मुफ्त इलाज का लाभ

Wed, 15 Jan 2025 02:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत अगर आप भी पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उनमें से कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें कोई आर्थिक मदद तो नहीं दी जाती, लेकिन कई अन्य तरह की मदद जरूर दी जाती है। इसमें सब्सिडी देना या किसी तरह का कोई सामान देना आदि शामिल है। ऐसे में अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं।

इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना और इस योजना को भी केंद्र सरकार ही चलाती है। वहीं, अगर आपकी उम्र 70 साल से अधिक है तो आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं जिसके बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। ऐसे में अगर आपकी भी उम्र 70 साल से अधिकर है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala
  • दरअसल, आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता सूची है यानी जो लोग पात्रता सूची के मुताबिक पात्र हैं सिर्फ वे ही आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। हालांकि, जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष के अधिक है उन सभी का आयुष्मान कार्ड बन सकता है। फिर चाहे आप अमीर हैं या फिर गरीब हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
इस तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं:-

पहला स्टेप
  • आपकी उम्र अगर 70 वर्ष से अधिक है और आप चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड  बन जाए तो आप बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां पर जाकर आपको 'PMJAY for 70+' वाले सेक्शन में जाना है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • फिर आपको यहां पर 'Enrol for PMJAY for 70+' वाला ऑप्शन देखना है और इस पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको अपने आधार कार्ड की जानकारी देनी होती है
  • फिर आपको अपने आधार कार्ड को वेरिफाई करवाना होता है
  • इसके लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां पर दर्ज कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • अब आपको यहां पर अपने दस्तावेज अपलोड करने होते हैं
  • आपको दस्तावेज में मूल निवास प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज अपलोड करने होते हैं
  • फिर आखिर में आपको अपने आवेदन को सबमिट कर देना है और अपने पंजीकरण के स्वीकार होने का इंतजार करना है
  • जैसे ही ये आवेदन पूरा हो जाएगा तो आयुष्मान कार्ड बनकर पोर्टल पर आ जाता है और आप इस डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें