फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: इस सरल तरीके से आप भी कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत

Wed, 22 Feb 2023 11:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
Apply For Ayushman Card: हर साल सरकार की तरफ से कई नई योजनाएं चलाई जाती हैं, जबकि कई पुरानी योजनाओं में बदलाव करके उन्हें और बेहतर किया जाता है। इससे शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ मिल पाता है। इन योजनाओं में बीमा, आवास, पेंशन, राशन और आर्थिक मदद देने जैसी अन्य तरह की कई योजनाएं शामिल होती हैं। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के मुफ्त में इलाज किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock
मिलता है ये लाभ
  • दरअसल, इस आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं, उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद वो कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना कभी भी जरूरत पड़ने पर 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आयुष्मान योजना के लिए आवेदन:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप योजना के लिए पात्र हों
  • अगर आप पात्र हैं, तो फिर आप योजना में आवेदन कर सकते है
  • इसके लिए आपको पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • आपको नजदीकी जनसेवा केंद्र में संबंधित अधिकारी से मिलना है, जो आवेदन करेंगे
  • यहां आपसे अधिकारी कुछ दस्तावेज मांगेंगे, जो आपको देने हैं
  • इनमें आवेदक का आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक एक्टिव मोबाइल नंबर शामिल है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों की जांच होती है और साथ ही आपकी पात्रता भी अधिकारी द्वारा चेक की जाती है
  • दोनों चीजें सही होने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके बाद 10 से 15 दिनों के अंदर आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें