फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: मोदी सरकार करवा रही आपका मुफ्त इलाज, जानें इसके लिए आपको क्या करना है

Thu, 06 Nov 2025 07:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Se Free Ilaaj Karwane Ka Tarika: अगर आप भी अपना मुफ्त इलाज करवाना चाहते हैं तो आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है। इससे आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Free Treatment: हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं जो हमें पलक झपकते ही अपना शिकार बना सकती है और बहुत बीमार कर सकती है। जब भी कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसे डॉक्टर के पास जाना होता है और कई मामलों में तो लोगों को अस्पताल में भर्ती भी होना होता है। पर जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं उनके लिए महंगे अस्पतालों में इलाज करवाना बेहद मुश्किल है।

ऐसे ही लोगों के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड की शुरुआत की। दरअसल, ये वो कार्ड है जिसे बनवाने के बाद आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। अब अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं, तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड?
  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप खुद से ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है। आप चाहें तो योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप पर जाकर भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
ऑफलाइन तरीका
  • आप अगर ऑनलाइन आयुष्मान नहीं बनवा पा रहे या आपको ऑनलाइन आवेदन नहीं करना है तो आप आयुष्मान कार्ड ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं
  • इसके लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें, जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • इसके बाद दस्तावेज वेरिफाई होते हैं और सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर कुछ देर में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और फिर इस आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड से कैसे करवाएं मुफ्त इलाज?

स्टेप 1
  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप इससे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने शहर के उस अस्पताल का पता करना है जो इस योजना में पंजीकृत है
  • आप अपने शहर के पंजीकृत अस्पताल का पता इस आधिकारिक लिंक https://hem.nha.gov.in/search से जान सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब आपको इस पंजीकृत अस्पताल में जाना है और यहां पर बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
  • यहां पर आयुष्मान मित्र से मिलें जो आपकी जानकारी को वेरिफाई करते हैं
  • सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है जिसका खर्च सरकार उठाती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें