Ayushman Card Hospital List In Hindi: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार हो, ये दोनों ही मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। आप भी अगर किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, आयुष्मान कार्ड को ही ले लीजिए। दरअसल, आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसे बनवाने के बाद आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपके पास आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है।
जो लोग भी इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाते हैं, उनके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। पर क्या आप ये जानते हैं कि आप किस अस्पताल में आयु्ष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है। आप ये चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अस्पताल के बारे में चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...