फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week Warning: रोमांस के चक्कर में न गंवाएं पैसा और डाटा, ‘एंजल प्रिया’ स्कैम से बचने के आसान तरीके

Tue, 03 Feb 2026 11:45 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Online Dating Scam: वैलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है। ऐसे में कहीं आप भी प्यार की तलाश में धोखाधड़ी के शिकार न हो जाएं। यहां उससे बचने के लिए हम आपको बताएंगे कुछ तरीके। 
विज्ञापन
1 of 7
ऑनलाइन डेटिंग स्कैम से बचने के खास तरीके - फोटो : अमर उजाला
Online Dating Scam se Kaise bachein: वैलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है और इस दौरान प्यार, दोस्ती और रिश्तों की तलाश में लोग सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। लेकिन इसी मौके का फायदा उठाकर साइबर ठग और फ्रॉड करने वाले लोग भी सक्रिय हो जाते हैं। फेक प्रोफाइल, झूठे रिश्ते और भावनात्मक बातें करके लोगों को अपने जाल में फंसाना आजकल आम हो गया है।

खासकर सिंगल लोग या जो नए रिश्ते की तलाश में होते हैं, वे आसानी से ऐसे धोखाधड़ी के शिकार बन सकते हैं। कई मामलों में लोगों से पैसे ठगे जाते हैं तो कहीं निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसे में जरूरी है कि वैलेंटाइन वीक के दौरान सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद कर भरोसा न करें। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप इस तरह के साइबर स्कैम से कैसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
ऑनलाइन डेटिंग स्कैम से बचने के खास तरीके - फोटो : Freepik.com

1. अनजान प्रोफाइल से सावधान रहें
  • वैलेंटाइन वीक के दौरान सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर कई फर्जी प्रोफाइल एक्टिव हो जाती हैं। 
  • तो अगर कोई व्यक्ति बहुत कम समय में आपसे इमोशनल बातें करने लगे या सीधे प्यार का इज़हार कर दे, तो अलर्ट हो जाएं। 
  • ऐसे लोग अक्सर प्रोफाइल फोटो और झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं। 
  • ध्यान रखें कि किसी पर भी तुरंत भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
ऑनलाइन डेटिंग स्कैम से बचने के खास तरीके - फोटो : FREEPIK
2. पर्सनल जानकारी शेयर न करें
  • ऑनलाइन बातचीत के दौरान कभी भी अपनी निजी जानकारी किसी से साझा नहीं करें।
  • खासतौर पर घर का पता, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल्स, OTP, आधार कार्ड या पैन कार्ड की जानकारी शेयर न करें। 
  • ठग अक्सर मीठी बातों में फंसाकर ऐसी जानकारियां निकलवाते हैं और बाद में उसका गलत इस्तेमाल करते हैं।

 

4 of 7
ऑनलाइन डेटिंग स्कैम से बचने के खास तरीके - फोटो : FREEPIK
3. पैसे मांगने वालों से दूरी बनाएं
  • अगर कोई व्यक्ति भावनात्मक बातें करके, प्यार का वास्ता देकर या किसी इमरजेंसी का बहाना बनाकर आपसे पैसे मांगता है, तो ये फ्रॉड का साफ संकेत हो सकता है। 
  • सच्चे रिश्ते में पैसे की मांग शुरुआत में नहीं की जाती, इस बात को गांठ बांध लें।

 
विज्ञापन

5 of 7
ऑनलाइन डेटिंग स्कैम से बचने के खास तरीके - फोटो : Freepik
4. वीडियो कॉल और पहचान की पुष्टि करें
 
  • किसी पर भरोसा करने से पहले उसकी पहचान जरूर कन्फर्म करें। 
  • अधिकतर ठग वीडियो कॉल से बचते हैं और हमेशा कोई न कोई बहाना बना लेते हैं। 
  • ये भी एक बड़ा रेड फ्लैग हो सकता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
ऑनलाइन डेटिंग स्कैम से बचने के खास तरीके - फोटो : Adobe stock
5. संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें
  • वैलेंटाइन गिफ्ट, सरप्राइज या डिस्काउंट के नाम पर भेजे गए अनजान लिंक खतरनाक हो सकते हैं। 
  • ऐसे लिंक पर क्लिक करने से आपका फोन या बैंकिंग डेटा हैक हो सकता है। 
  • हमेशा सतर्क रहें और किसी भी लिंक को खोलने से पहले उसकी जांच करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑनलाइन डेटिंग स्कैम से बचने के खास तरीके - फोटो : Adobe Stock
6. शक होने पर तुरंत रिपोर्ट करें
  • अगर किसी प्रोफाइल, मैसेज या कॉल पर आपको जरा भी शक हो, तो उसे तुरंत संबंधित प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें।
  •  जरूरत पड़ने पर साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
  •  समय पर की गई रिपोर्ट आपको और दूसरों को भी नुकसान से बचा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें