फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: किस अस्पताल में करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? घर बैठे ऐसे करें चेक

Tue, 10 Nov 2026 12:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Ayushman Card Hospital List: आयुष्मान कार्ड के पात्र लाभार्थियों को हर साल 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य कवर की सुविधा मिलती है
  • कार्डधारक अपने शहर के पंजीकृत सरकारी और निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकता है
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
Ayushman Card: इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि देश में आज भी कई परिवार ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके लिए गंभीर बीमारी का इलाज करवाना आर्थिक रूप से मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चला रही है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है।

वहीं, आयुष्मान कार्ड बन जाने के बाद भी लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि आखिर इस कार्ड से किस अस्पताल में इलाज करवाया जा सकता है? क्या उनके शहर के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं? अगर आप भी यह जानना चाहते हैं, तो इसका जवाब घर बैठे ऑनलाइन मिल सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये तक का इलाज मुफ्त?
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य कवर की सुविधा दी जाती है
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है और आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं
  • आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
  • आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • पर ये कार्ड सभी अस्पतालों में नहीं चलता
  • बल्कि, जो सरकारी और प्राइवेट अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं
  • वहां जाकर आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
आपके शहर का कौन सा पंजीकृत अस्पताल है, कैसे चेक करें?

स्टेप 1
  • अगर आपको भी ये चेक करना है कि आपके शहर का कौन सा ऐसा अस्पताल है, जहां आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • तो इसके लिए सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट hem.nha.gov.in/search पर जाएं
  • फिर यहां पर आप पिन कोड, जिला आदि डालकर सर्च कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल ऐसा है
  • जहां आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसमें कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हो सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें