Atal Pension Yojana: आज के समय में नौकरी करने वाले ज्यादातर लोग अपनी कमाई का इस्तेमाल घर के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और दूसरी जरूरतों को पूरा करने में करते हैं। हालांकि, भविष्य के लिए बचत करना भी उतना ही जरूरी है। खासकर तब, जब उम्र बढ़ने के साथ नियमित कमाई का जरिया खत्म हो सकता है।
ऐसी स्थिति में रिटायरमेंट के बाद होने वाले खर्चों को पूरा करना चुनौती बन जाता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना चलाई जा रही है। इसके जरिए आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन क्या ये लाभ आपको मिल सकता है? चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...