Ayushman Card: बीमारी कभी भी आ सकती है और अस्पताल में इलाज का खर्च परिवार का बजट बिगाड़ सकता है। ऐसे में अगर परिवार को सरकारी स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिल जाए, तो काफी मदद हो सकती है। जैसे- केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जरिए वो भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर।
दरअसल, पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में पात्रता के बारे में जान सकते हैं...