QR Code vs Mobile Number Payment: डिजिटल दौर में आज लगभग हर व्यक्ति खरीदारी या लेनदेन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर रहा है। दुकानों पर पेमेंट करना हो या किसी दोस्त को पैसे भेजने हों, हम अक्सर क्यूआर कोड स्कैन करते हैं या मोबाइल नंबर दर्ज करके पैसे भेजते हैं। हालांकि ये दोनों ही माध्यम आपके बैंक खाते से सीधे पैसे ट्रांसफर करने का काम करते हैं, लेकिन इनकी काम करने की तकनीक और सुरक्षा स्तर में काफी अंतर होता है।
जहां क्यूआर कोड में कैमरे की मदद से डेटा को स्कैन किया जाता है, वहीं मोबाइल नंबर पेमेंट में सिस्टम फोन नंबर से जुड़ी यूपीआई आईडी को खोजकर पैसे ट्रांसफर करता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि दोनों तरीकों में कौन सा ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक है।