फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? आवेदन से पहले यहां जानें

Sat, 15 Feb 2025 01:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम विश्वकर्मा योजना को सितंबर 2023 में शुरू किया गया था और मौजूदा समय में इस योजना से काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले पात्रता चेक कर लें।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana details: जब भी सरकार किसी योजना की शुरुआत करती है तो उस योजना से जोड़ने के लिए एक बड़े वर्ग को टारगेट करने की कोशिश की जाती है। जैसे, योजना को शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तक चलाना और उसका प्रचार-प्रसार भी करना। हर एक योजना की अपनी पात्रता सूची भी होती है और जो लोग इस लिस्ट में होते हैं सिर्फ वे ही योजना का लाभ ले सकते हैं।

जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना से अगर आपको जुड़ना है तो आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से कौन लोग जुड़ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
जानें कैसे जुड़ सकते हैं योजना से
  • अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलकर अपनी पात्रता चेक करवानी होती है
  • फिर पात्र होने पर आपको संबंधित दस्तावेज देने होते हैं जिन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • आखिर में सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
मिलने वाले लाभ ये हैं
  • अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं। साथ ही टूलकिट खरीदे के लिए आपको 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
  • लाभार्थियों को लोन की सुविधा भी दी जाती है जिसमें पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है। जान लीजिए कि ये लोन आपको सस्ती ब्याज दर और बिना गारटी के देने का प्रावधान है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के लिए क्या आप पात्र हैं?

जो लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं उनकी सूची नीचे दी गई है और ये 18 पांरपरिक व्यापारों से जुड़े लोग हैं जिन्हें योजना का लाभ देने का प्रावधान है:-
  • राजमिस्त्री हैं, नाव निर्माता हैं, लोहार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • ताला बनाने वाले हैं
  • नाई हैं या मालाकार और धोबी हैं
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • जो लोग अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • जो पत्थर तराशने वाले लोग हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • जो सुनार हैं या जो फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें