Ayushman Card: देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ पहुंचता है। सरकार अलग-अलग योजनाएं चलाती है। बीमा, पेंशन, राशन, आवास के अलावा कई योजनाओं में सीधे तौर पर आर्थिक मदद की जाती है। वहीं, लोग भी इन योजनाओं से जुड़कर लाभ ले रहे हैं। ऐही ही एक योजना 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' है। ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसमें मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है, जिसके लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना पड़ता है। पर क्या आप जानते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं? इसके लिए आप यहां पात्रता सूची देखकर ये पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...