फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? चेक करें, हर साल मिलता है 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

Fri, 24 Jul 2026 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Eligibility Criteria: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसे बनवाने के बाद आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका ये आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं?
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI
Ayushman Card Kaun Banwa Sakta Hai: क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है? दरअसल, भारत सरकार की योजना के तहत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है।

सरकार का उद्धेश्य इस आयुष्मान कार्ड से उन लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ देना है, जो लोग इस कार्ड के पात्र हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो पहले आपको ये चेक करना होता है कि आप इसके लिए पात्र हैं भी या नहीं। चलिए जानते हैं किन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है और किन लोगों का नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
  • आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता सरकार के SECC डाटा यानी सामाजिक-आर्थिक जनगणना और अन्य सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर तय होती है
  • इसमें आर्थिक रूप से कमजोर लोग, जो लोग कठिन परिस्थितियों में अपना जीवन यापन कर रहे हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, रिक्शा चलाने वाले, घरेलू कामगार, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग, सफाई कर्मी आदि शामिल होते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप इस पात्रता सूची में आते हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके अलावा जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष या इससे अधिक है, वे भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र होते हैं
  • इन लोगों की उम्र ही इनकी पात्रता होती है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड कौन नहीं बनवा सकता?
  • ऐसे लोग जो पीएफ के सदस्य हैं
  • वे लोग जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
  • जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप टैक्स भरते हैं यानी करदाता की लिस्ट में आते हैं
  • जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं आदि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें