Ayushman Bharat Yojana: जब भी राज्य या केंद्र सरकार किसी योजना की शुरुआत करती है तो उसके लिए पात्रता सूची तैयार की जाती है। इसका मतलब होता है कि ये तय किया जाता है कि किस योजना का लाभ किन लोगों को मिलता है। आप भी अगर किसी सरकारी योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। जैसे, बात अगर आयुष्मान भारत योजना की करें तो इस योजना के अंतर्गत उन ही लोगों को लाभ दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र हैं।
इस योजना से जुड़ने वाले लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में करवा सकते हैं। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो यहां जान सकते हैं कि कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज करवाने के लिए पात्र हैं। साथ ही आप यहां आप आवेदन का तरीका भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...