फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: यहां जानें कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, मिलता है पांच लाख रुपये तक का लाभ

Fri, 30 Dec 2022 12:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
Ayushman Card Benefits: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाना होता है। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक अपना सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock
जान लीजिए कौन उठा सकता है लाभ:-
  • जो लोग भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • अगर परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • अगर आपके पास कच्चा मकान है
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • निराश्रित, आदिवासी या फिर ट्रांसजेंडर हैं आदि।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • आप अगर योजना के लिए पात्र हैं और आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको संबंधित अधिकारी को अपने दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक मोबाइल नंबर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करेगा और आपकी पात्रता भी देखेगा
  • इसके बाद जब आपका सत्यापन हो जाएगा जो 10 से 15 दिनों तक आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें