फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card Benefits: आयुष्मान कार्ड बनवाने के क्या हैं फायदे? यहां जानें सबकुछ

Thu, 25 Aug 2022 12:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: हर व्यक्ति स्वस्थ रहे, हर किसी को बेहतर इलाज मिले आदि। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए सरकार द्वारा कई सरकारी अस्पताल खोले गए हैं, जिनमें आप जाकर इलाज करवा सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ केंद्र सरकार द्वारा कई तरह की स्वास्थ्य योजनाएं चलाई गई हैं, जिसमें से एक योजना आयुष्मान भारत योजना है। ये एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाता है। इस योजना के कई फायदे हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको इस आयुष्मान भारत योजना के बारे में और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं - फोटो : Istock
पहले योजना के बारे में जान लें
  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजना एक स्वास्थ्य बीमा कवर योजना है। इस योजना में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इस कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं - फोटो : Istock
मिलता है ये लाभ
  • अगर आप आयुष्मान कार्डधारक हैं, तो योजना के अंतर्गत आप अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। बस अस्पताल की एक लिस्ट है, जिसे आप चेक करके इलाज करवा सकते हैं।

4 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
  • आप अगर पात्र हैं, तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन https://pmjay.gov.in/ तरीके से भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
क्या आप आवेदन कर सकते हैं या नहीं, यहां चेक करें:-
  • अगर आपके पास कच्चा मकान है
  • परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • भूमिहीन व्यक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं - फोटो : istock
  • आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो
  • दिहाड़ी मजदूरी करने वाले
  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले
  • निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें