Ayushman Card: हर साल सरकार योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर देती है, ताकि हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों तक मदद पहुंच सके। मुफ्त राशन देना हो या पेंशन और बीमा योजनाएं हो आदि। ऐसी ही कई तरह की योजनाएं हैं जिनका लाभ लोगों तक सीधे तौर पर पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना को चलाती है, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी और उसके बाद ही आप आवेदन कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं पात्रता से लेकर आवेदन के तरीके तक सबकुछ। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...