Ayushman Card Fraud Alert: आज भी हमारे देश में ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं जिन्हें सरकारी योजनाओं की खासी मदद की जरूरत होती है। शहरों से लेकर दूर-दराज गांव में ऐसे लोग होते हैं जिनकी सरकार कई सारी योजनाएं चलाकर मदद करती है। किसी योजना में लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे डाले जाते हैं, तो कई योजनाओं में सब्सिडी या अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं।
अगर आप ऐसी किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं जहां पर आपको पैसे तो न मिले पर मुफ्त इलाज का लाभ मिल जाए, तो फिर आपके लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना सही हो सकता है? क्योंकि भारत सरकार पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाती है और ये वही आयुष्मान कार्ड होता है जिससे आप मुफ्त इलाज करवा सकती है। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठगी भी हो जाती है? अगर नहीं, तो आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है और आप जान सकते हैं कि कैसे इन जालसाजों से बचें। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...