फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: इस दिवाली बनवाएं आयुष्मान कार्ड करवा सकेंगे मुफ्त इलाज, जानें तरीका

Mon, 20 Oct 2025 06:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kaise Banwayein: अगर आप चाहते हैं कि आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिले, तो आप इस दिवाली अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। पात्र लोग ये आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Registration Process In Hindi: जब भी किसी योजना से जुड़ना होता है तो पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं? ऐसा इसलिए क्योंकि अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग पात्र लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसी क्रम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ही ले लीजिए। इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं।

दरअसल, इस आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है जिसके लिए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, क्योंकि अगर आपको मुफ्त इलाज करवाना है तो आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इस दिवाली आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप अप्लाई करने का तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड का फायदा
  • आयुष्मान कार्ड आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत बनाए जाते हैं। जो लोग पात्र हैं वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद कार्डधारक इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। प्रत्येक आयुष्मान कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock photos
  • सरकार हर वित्तीय वर्ष में आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट डालती है और फिर आप इस लिमिट का इस्तेमाल मुफ्त इलाज में कर सकते हैं। इस योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं। आप इन अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड?

एक तरीका ये है
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के दो तरीके हैं जिसमें सबसे पहला तरीका है ऑनलाइन। इसमें आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही आप आयुष्मान योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप पर जाकर भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। यहां पर अपनी कुछ जानकारी देकर और दस्तावेज अपलोड कर आप खुद ही आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका भी है
  • आयुष्मान कार्ड को आप ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं जिसके लिए आपको पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपकी पहले पात्रता चेक होती है और फिर पात्र होने के बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर जांच में सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन किया जाता है और आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया जाता है
  • अब कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे डाउनलोड करके मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें