फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: यहां जानें कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड, सरकार देती है मुफ्त इलाज का लाभ

Fri, 17 Jan 2025 01:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपका आयुष्मान कार्ड बना है? अगर नहीं और आप बनवाना चाहते हैं तो आप बनवा सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria: भारत सरकार की कई योजनाएं हैं जिनमें से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिससे मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं जिसके बाद आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।

जो पात्र लोग हैं वे नजदीकी सीएससी सेंटर से या ऑनलाइन तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं कि किन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है। तो चलिए जानते हैं पात्रता के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे लगाएं पता कौन है योजना के लिए पात्र:-

स्टेप नंबर 1
  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले अपनी पात्रता चेक कर लें जिसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • इसके बाद यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • फिर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें और इस पर आए हुए ओटीपी को यहां दर्ज कर दें
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप  नंबर 2
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को यहां भरकर लॉगिन कर लेना है
  • अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें पहले में अपना राज्य भर लें और दूसरे में अपना जिला भरें
  • फिर आपको सर्च करना है जिसके लिए आपको एक दस्तावेज चुनना है जैसे, आधार कार्ड
  • अपना आधार नंबर भरें और फिर सर्च पर क्लिक करें जिसके बाद आपको पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवा लें आयुष्मान कार्ड:-
  • अगर आप पात्र हैं तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • अगर आप ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाना चाहते हैं तो आप इसके लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं और यहां से ये कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Freepik.com
कार्ड बनवाने के बाद मिलता है ये लाभ
  • अब जब आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप आयुष्मान कार्ड धारक हो चुके हैं और आपको हर साल 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिलता है। आपके इस इलाज का खर्च सरकार उठाती है। इसके लिए आपको अस्पताल में ये आयुष्मान कार्ड लेकर जाना होता है और फिर आप मित्र हेल्प डेस्क के जरिए अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें