Ayushman Card Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही देश और प्रदेश की जनता के लिए कई तरह की योजनाओं को लॉन्च करते हैं। इनके द्वारा जहां एक तरफ कई नई योजनाएं लाई जाती है, तो कई पुरानी योजनाओं में सुधार भी किए जाते हैं और ये सब इसलिए होता है ताकि दूर-दराज गांव में बैठे जरूरतमंद व्यक्ति तक भी लाभ पहुंच सके। इसी कड़ी में केंद्र सरकार लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए आयुष्मान भारत योजना लेकर आए, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो गया है। इस योजना का लाभ काफी संख्या में लोग ले रहे हैं, तो बिना देर किए इस योजना के लाभ, कौन योजना का लाभ ले सकता है जैसी चीजों के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...