Ayushman Bharat Yojana: देश में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम से जोड़ने के लिए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। देश में आज भी ऐसे गरीब लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना का संचालन इसी निर्वात को भरने के लिए किया जा रहा है। योजना के तहत गरीब लोग अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवाकर पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल अस्पतालों में करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -