फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: बनवाना चाहते हैं आयुष्मान कार्ड तो इस तरह करें अप्लाई, करवा पाएंगे मुफ्त इलाज

Mon, 10 Mar 2025 12:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं ताकि, आपको लाभ मिल सके।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार मौजूदा समय में जो भी योजनाएं चला रही है उनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। इसमें कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके अंतर्गत पात्र लोगों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। जबकि, कई योजनाओं में आर्थिक मदद तो नहीं लेकिन कई अन्य तरह का लाभ या सब्सिडी आदि देने का प्रावधान होता है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।

अगर आप भी इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इस आयुष्मान कार्ड को बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। बस ध्यान रहे कि अगर आप पात्र हैं तभी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। आप यहां जान सकते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : Adobe stock
आयुष्मान कार्ड का लाभ
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इस कार्ड के जरिए आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और ये इलाज उन अस्पताल में करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत है। इसमें कई सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं हैं
  • इसके लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • इसके बाद आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आप कुछ जानकारी यहां पर भरकर अपनी पात्रता के बारे में जान सकते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां जाकर आप लॉगिन करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी पहले आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • फिर पात्र पाए जाने पर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद सबकुछ सही होने पर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर कुछ समय आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें