Ayushman Card: जो लोग असल में जरूरतमंद हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जिन लोगों को सरकारी योजनाओं की असल में जरूरत है आदि। ऐसे ही लोगों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड जारी किए जाते हैं और फिर कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता है। अब तक इस योजना से काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लगातार जुड़ भी रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस आयुष्मान योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आवेदन के समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। वरना आपका पंजीकरण रद्द तक हो सकता है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...