फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने से पहले जान लें ये बात, वरना रद्द हो सकता है आवेदन

Sun, 07 Aug 2022 02:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : अमर उजाला
Ayushman Bharat Yojana: देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम का लाभ लेकर आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है।

योजना के तहत पात्र लोगों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है। आयुष्मान भारत स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को एक गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की मदद से वो केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं। ऐसे में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते उन दस्तावेजों के बारे में -
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र का होना जरूरी है।

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, योजना में आवेदन करने से पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। आप नजदीकी जन सेवा केंद्र पर विजिट करके भी अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर विजिट करके स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें