Ayushman Bharat Yojana: देश में गरीब और पिछड़े लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर देने के लिए केंद्र सरकार एक महत्वाकांक्षी योजना चला रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो गरीबी के कारण अस्पतालों में महंगे इलाज का खर्चा वहन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जब भी उनके समक्ष किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या आती है।
उस दौरान आर्थिक तंगी होने के कारण उनके सामने आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। देश की जनता की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को शुरू किया था। आयुष्मान भारत स्कीम को जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम का लाभ लेकर आप केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।