फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना में करना चाहते हैं आवेदन, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस

Sat, 30 Apr 2022 12:01 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : iStock
Ayushman Bharat Yojana: देश में एक बड़ा वर्ग ऐसा है, जो इलाज पर आने वाले भारी भरकम खर्च को वहन नहीं कर सकता है। ऐसे में कई मर्तबा गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को सही इलाज न मिल पाने की वजह से उनकी मौत हो जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक महत्वाकांक्षी योजना चला रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों का एक कार्ड बनता है। उस कार्ड की मदद से वो 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। देश में बड़ी संख्या में लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना का एक बड़ा फायदा गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिला है। आयुष्मान भारत स्कीम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जानी जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : iStock
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। आप आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस बारे में पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : iStock
अगर आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं। इस स्थिति में आपको आवेदन करने के लिए नजदीकी जनसेवा केंद्र में विजिट करना होगा। यहां विजिट करने के बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को जमा करना होगा।

4 of 6
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : iStock
जनसेवा केंद्र का एजेंट आपके इन दस्तावेजों का सत्यापन करेगा। दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद एजेंट योजना में आपका आवेदन करेगा। आवेदन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद आपको पंजीकरण की जानकारी एजेंट द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : iStock
अगर आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं आती। इस स्थिति में आपको 10 से 15 दिनों के बाद जनसेवा केंद्र से आयुष्मान भारत योजना का गोल्डन कार्ड मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : अमर उजाला
इस तरह से आप आसानी से आयुष्मान भारत योजना में अपना आवेदन कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें