फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: बीमार होने पर आयुष्मान कार्ड से ऐसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Mon, 16 Dec 2024 12:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार की कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं हैं जिनमें से एक आयुष्मान भारत योजना है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इससे जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana Details in Hindi: अगर आप किसी सरकारी योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप उस योजना की पात्रता सूची चेक करें। ऐसा इसलिए क्योंकि जो लोग जिस योजना के लिए पात्र होते हैं, सिर्फ उन्हें ही उसी योजना का लाभ मिलता है। देश में मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। इसलिए अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं। जैसे, अगर आप आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं।

इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ देने का प्रावधान है। अगर आप भी इस आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं वे कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज करवाने के प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
इस तरह करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड धारक हैं तो सबसे पहले आपको ये चेक करना होता है कि आपके एरिए का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जाना है
  • फिर आपको यहां पर राज्य, जिला, अस्पताल का प्रकार आदि चीजें चुननी हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरकर सर्च पर क्लिक करना है
  • फिर आपके सामने सूची आ जाएगी और आपको पता चल जाएगा कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
  • अब आपको उस अस्पताल में जाना है जो रजिस्टर्ड है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • आपको अस्पताल में अपना आयुष्मान कार्ड लेकर जाना है
  • अब अस्पताल में बने हुए मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
  • यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें बताएं कि आपको आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाना है
  • इसके बाद अधिकारी आपसे आपका आयुष्मान कार्ड लेते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
  • फिर आपकी जानकारी को वेरिफाई किया जाता है
  • सबकुछ सही पाने के बाद आपको मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है
  • इसमें कार्ड धारक को हर साल 5 लाख रुपये तक का कवर दिया जाता है यानी आप हर साल इतने पैसे तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें