फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: क्या आपको मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ? इस आसान तरीके से करें पता

Mon, 23 Jun 2025 01:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card kaun Banwa Satka Hai: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं। ऐसे में क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं और क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है?
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana Eligibility: देश में चलने वाली कई सारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ मिल रहा है। इसमें किसी योजना में आर्थिक मदद करने का प्रावधान है तो किसी योजना के तहत अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे, अगर बात प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें तो इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।

दरअसल, भारत सरकार इस योजना को उन लोगों के लिए चलाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपना इलाज नहीं करवा सकते। ऐसे लोगों के लिए सरकार आयुष्मान कार्ड बनवाती है और इसी कार्ड से आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं? तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं और कौन नहीं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
पहले लाभ के बारे में जान लेते हैं
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इसके बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये का कवर दिया जाता है यानी आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जिसमें कई बीमारियां कवर हैं। ये इलाज आप उन सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में करवा सकते हैं जो इस योजना में रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या आप जुड़ सकते हैं योजना से?

स्टेप 1
  • अगर आपको ये चेक करना है कि क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं यानी आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं, तो आप ये ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
  • आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं
  • अगर आप चाहें तो आधिकारिक आयुष्मान एप पर भी लॉगिन कर सकते हैं
  • अब आपको यहां पर 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक कर दें

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद 'बेनिफिशियरी' पर टिक करें
  • फिर कैप्चा कोड भरें और मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • अब आपको 'वेरिफाई' पर क्लिक करना है और जो ओटीपी आया है उसे भरना है
  • इसके बाद फिर से कैप्चा कोड भरें और लॉगिन पर क्लिक कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • फिर स्कीम को न छेड़ें और अपना राज्य चुनें
  • अब सब स्कीम चुन लें और अपना जिला भी चुनें
  • इसके बाद 'सर्च बाय' में आधार चुन लें या कुछ और भी चुन सकते हैं जिससे सर्च करना है
  • अब जो आईडी चुनी है उसका नंबर भरें जैसे, आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड भरकर सर्च पर क्लिक कर दें
  • फिर आपको पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें