Ayushman Bharat Yojana: कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें सब्सिडी देने का प्रावधान है। जबकि, कई योजनाओं में केंद्र और राज्य सरकारें लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे भेजते हैं। ठीक ऐसे ही कई योजनाओं में कई अलग तरह से लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे, आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।
इसके लिए जो लोग पात्र होते हैं उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद इस कार्ड से ही आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है? क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है? आपको ये चेक करना होता है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं...