फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: बनवाने जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड, तो यहां जानें किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Thu, 25 Apr 2024 12:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन दस्तावेजों के न होने पर नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: आप जब किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं, तो सबसे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी होता है कि आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। दरअसल, हर योजना की पात्रता लगभग अलग-अलग होती है। इसलिए बिना पात्रता जांचें आवेदन नहीं किया जा सकता। ठीक इसी तरह आवेदन के समय कुछ दस्तावेज भी चाहिए होते हैं और अगर ये न हो, तो आपका आवेदन रद्द तक हो सकता है। जैसे- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना में। क्या आप जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड बनवाते समय आपको कौन से दस्तावेज चाहिए? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप दस्तावेजों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन दस्तावेजों के न होने पर नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
योजना का फायदा
  • जब आप आयुष्मान योजना से जुड़ते हैं, तो सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर इसी कार्ड की मदद से कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
किन दस्तावेजों के न होने पर नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
कौन है पात्र?
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं।
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं आदि।

4 of 5
किन दस्तावेजों के न होने पर नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-

आप जब आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने जाते हैं, तो इस दौरान आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं। अगर आपके पास ये न हो, तो आपका आवेदन रद्द तक हो सकता है, इसलिए आपको...
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • एक एक्टिव मोबाइल नंबर आदि की जरूरत आवेदन के समय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन दस्तावेजों के न होने पर नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • पात्र लोगों को आवेदन के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
  • फिर यहां पर संबंधित दस्तावेज देकर इन्हें वेरिफाई करवाएं और साथ में आपकी पात्रता भी चेक होती है
  • जांच सही पाई जाने के बाद आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें